सूरजपुर। बीते 25 सितम्बर को ग्राम बृजनगर में एक 15 वर्षीय बालक के हत्या के राज से पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग बालक को पकड़ा है जिसने पेसो की लालच में हत्या की घटना को अंजाम दिया है और घटना की प्लांनिग यू ट्यूब देख कर बनाई थी। जयनगर पुलिस ने किशोर के हत्या की गुत्थी को 24 घण्टे के अंदर सुलझा ली है। कप्तान भावना गुप्ता ने बताया कि लटोरी चौकी के बृजराज नगर के सतेंद राजवाडे के पुत्र रितिक राजवाड़े का शव रक्त रंजित हालत में मिला था। रिपोर्ट पर धारा 302, 201 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी जयनगर, चौकी प्रभारी लटोरी की टीम गठित कर हत्या की जांच गंभीरतापूर्वक करते हुए आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने डॉग स्क्वार्ड, एफएसएल की टीम को मौके पर भेजते हुए साईबर टीम को सक्रिय किया।प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना व नई तकनीक की मदद से संदेही अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसने रितिक की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ पर अपचारी बालक ने बताया कि नीजि कारणों से पैसे की आवश्यकता थी और ऑनलाईन विडियों देखकर एक कूटरचना बनाई जिसके तहत वह अपने दोस्त को बुलाकर धोखे से टांगी से प्रहार कर हत्या कर दिया। आरोपी अपचारी बालक यूट्यूब पर क्राईम विडिया देखा जिससे उसके दिमाग में एक आईडिया आया कि रितिक उसका सबसे करीबी मित्र है जिसकी हत्या कर उसके लाश को छिपा दुंगा और उसके ही मोबाईल से उसके घरवालों को फोन कर पैसे की मांग करूंगा इसी योजना के तहत 24 सितंबर की रात्रि में रितिक को फोन करके सिगरेट पीने के लिए पास के निर्माणाधीन मकान में बुलाया जहां अपचारी अपने मित्र सूरज चेरवा को फोन कर माचिस लाने कहा गया, सूरज चेरवा कुछ देर बाद माचिस लेकर आया और माचिस देकर चला गया इसी बीच रितिक अपने मोबाईल पर गेम खेल रहा था तब अपचारी बालक के द्वारा योजना के तहत पूर्व में नव निर्माणाधीन मकान के तालाब के बगल में छिपाकर रखे गए टांगी को वहां से लाया और पीछे की तरफ से रितिक के सिर व गर्दन में धारदार टांगी से प्रहार कर हत्या कर दिया। इस पूरे घटना को सूरज चेरवा ने देख लिया और डर से अपने घर भाग गया। घटना के बाद अपचारी बालक टांगी छिपाकर सूरज चेरवा के घर गया और उसके घर के दरवाजे का कुंडी खटखटाया पर सूरज डर के कारण दरवाजा नहीं खोला। अपचारी बालक घटना स्थल पर कथरी को लाया और रितिक के गर्दन में बांध दिया और लाश को खसीटते हुए परसोहनी तालाब के भीट के झाडी में ले जाकर छिपा दिया और कथरी को घटना स्थल पर लाकर रख दिया। अगले दिन एक व्यक्ति को इस घटना के बारे में बताया और बचने के लिए अपना मोबाईल को एक आटो चालक को बेच दिया। प्रकरण में अपचारी बालक के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी, मृतक का मोबाईल व 2 सीम, अपचारी बालक का मोबाईल, कथरी जप्त कर गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, थाना प्रभारी भटगांव किशोर केंवट, चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रहे।
