अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार शिवरतन उम्र 23 वर्ष रामानुजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिप्रोल का रहने वाला था। वह बुधवार की शाम को बाइक से निकला था। रात 8:00 बजे घरवालों को जानकारी मिली की शिवरतन सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिजन बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Leave a reply