छत्तीसगढ़

जर्जर सड़क की मरम्मत व निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग का किया गया घेराव


अंबिकापुर। जर्जर सड़क की निर्माण व मरम्मत कराने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया। शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संगठनों ने कहां की  भूपेश सरकार के सत्ता में आने के पश्चात सरगुजा के सड़कों की मरम्मत और न ही निर्माण कराया जा रहा है। जिसके कारण सड़कें जर्जर हो चुकी है। जिसमें चार पहिया,  वाहनों के अलावा साइकिल चालकों को भी सड़क में चलना जानलेवा हो गया है। जिसको लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अधीक्षण अभियंता  निर्माण विभाग सरगुजा संभाग का घेराव किया गया। 1 घंटे के धरना प्रदर्शन पश्चात लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।  आंदोलनकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर सभी सड़कों का मरम्मत व निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों में बन चुके बड़े गड्ढों को पाटने हेतु गिट्टी वह मुर्रम से कल से ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा l अधिकारियों के आश्वासन पश्चात आंदोलन समाप्त किया गया। इस अवसर पर आंदोलन में संकल्प यूथ क्लब समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष अंकुर सिन्हा, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश राम बुनकर, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुजान बिंद, अनीता पैकरा, जागृति सिंह, संतोष सोनी, राजेश विष्णु, संतोष बलदेव भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कवि अवधबिहारी “अवध” द्वारा संस्कार शाला का आयोजन
रामानुजनगर। कवि अवधबिहारी “अवध”  द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामानुजनगर- सूरजपुर में संस्कार शाला का आयोजन किया गया। जिसमें अध्ययनरत छात्राओं को चरित्र निर्माण सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कवि अवधबिहारी “अवध ” जी ने कहा कि यदि किसी भी कार्य को पूरी तन्मयता और रूचिपूर्वक करते हैं, तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही साथ उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपने माता-पिता और गुरू के बताये हुए सतपथ पर चलकर,जीवन की मंजिल और अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। अवध ने अपनी अनूठी काव्यात्मक शैली और प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से ज्ञानवर्धन के साथ-साथ छात्राओं का भरपूर मनोरंजन भी किया। इस अवसर पर उपस्थित गुरूजनवृन्द  और विद्यालय के प्राचार्य  ने कविवर अवधबिहारी “अवध ”  के इस नि:शुल्क समाज सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि पिछले कई वर्षों  से कविवर अवधबिहारी “अवध ”  द्वारा विद्यार्थियों के कल्याण हेतु समर्पित यह नि:शुल्क संस्कारशाला छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध हो रही है।कविवर अवधबिहारी “अवध” जी ग्राम चक चपकी, उत्तर-प्रदेश के सोनभद्र जिले के मूल निवासी हैं, जो जगह-जगह नैतिक शिक्षा, संस्कारशाला का आयोजन कर, समाज को संस्कारित करते रहते हैं ।

Leave a Reply