samvaad
छत्तीसगढ़

बैठक सह प्रशिक्षण आज

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2021/जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने बताया है कि प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन महापरीक्षा के संबंध मे 23 सितंबर 2021 को दोपहर 1 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी एवं प्रत्येक विकासखण्ड के कुशल प्रशिक्षक एवं सहायक ग्रेड-3 उपस्थित रहेंगे। जिले में प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन महापरीक्षा 30 सितंबर 2021 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply