मरीजों से भरा पड़ा है। इस दौरान बच्चा वार्ड के हाॅल गैलरी मैं लगे सभी पलंग छोटे बच्चों से भरा पड़ा है। वही गंभीर मरीजों को भी आईसीयू वार्ड रखा गया है। कई बच्चों को ऑक्सीजन व भाप दिया जा रहा है।
65 वर्ड 80 से ज्यादा मरीजअंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का शिशु वार्ड नन्हे-मुन्ने बच्चों से भरा पड़ा है। छोटे-छोटे बच्चे बेड पर करते नजर आ रहे हैं। माने तो 15 से 20 बच्चे प्रतिदिन भर्ती हो रहे हैं। मंगलवार को 65 बेड के शिशु वार्ड में लगभग 80 से ज्यादा मरीज भर्ती थे।
350 से अधिक पहुंची ओपीडीचिकित्सक बताते हैं कि कोरोना काल में भी इतनी ओपीडी नहीं थी। भर्ती के लिए बच्चा वार्ड भी लगभग खाली थे। अब मौसम के बदलाव ने बच्चों को वायरल की चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इसलिए ओपीडी अब 350 से 400 तक पहुंच गई है।
पिछले एक माह से बड़ी है मरीजों की संख्याशिशु वार्ड में उपस्थित स्टाफ नर्स का कहना है कि पिछले 1 माह से लगातार छोटे बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी जुखाम सहित अन्य बीमारी से पीड़ित बच्चे लगातार पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने शिशु के लिए 20 बेड मंगल भवन में बनाए गए हैं। लगभग वहां भी बच्चे बेड से ज्यादा पहुंच चुके हैं।
Leave a reply