अंबिकापुर। मैनपाट के ग्राम बरिमा में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर ने किशोरी के दुपट्टे से अपने घर में 17 सितंबर की रात को अपने घर में फांसी लगा लिया था। परिजन ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती करवाया था।यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। प्रमी की मौत की खबर सुनकर नाबालिग प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम किया है।जानकारी के अनुसार कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के 17 वर्षीय किशोर 16 वर्षीय किशोरी एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। अज्ञात कारण से किशोर ने 17 सितंबर की रात की प्रेमिका का दुपट्टा से अपने घर में फांसी लगा लिया। परिजन ने देखा तो उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती करवाया था।यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। प्रमी की मौत की खबर सुनकर नाबालिग प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग कायम किया है।
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौतअंबिकापुर। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार लालजी पिता हीरा सिंह गौड़ उम्र 30 वर्ष मदनपुर थाना बैकुंठपुर का रहने वाला था। हत्या के मामले में वर्ष 2012 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर केंद्रीय जेल में भर्ती कराया गया था। 17 सितंबर को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अज्ञात कारण से युवक ने कीटनाशक सेवन कर दी जानअंबिकापुर। एक युवक अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार देवलाल पिता आगर साय उम्र 35 वर्ष धौलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बबली का रहने वाला था। 14 सितंबर को वह अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर दिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जमीन में सोने के दौरान युवती हुई सर्पदंश के शिकार, मौतअंबिकापुर। जमीन में सोने के दौरान एक युवती रविवार की रात सर्पदंश की शिकार हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कविता केराम पिता बाबूलाल केराम उम्र 18 वर्ष भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर की रहने वाली थी। रविवार की रात वह अपने घर के पर्ची में जमीन में सोई थी। रात करीब 10:00 बजे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Leave a reply
