गया आयोजनउदयपुर वन परिक्षेत्र के 5 वन रक्षक वनपाल के पद पर हुए पदोन्नतउदयपुर। वन परिक्षेत्र कार्यालय उदयपुर में 2006 बैच के वनरक्षक से वनपाल पद पर पदोन्नत उपरांत स्टार अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। सरगुजा वनवृत्त के मुख्य वन संरक्षक के आदेश क्रमांक 89 एवं 138 के तहत वन परिक्षेत्र उदयपुर के पांच वनरक्षक वनपाल पद पर पदोन्नत किए गए हैं। इनमें अंशुमाला एक्का, परमेश्वर राम, बिंदेश्वर सिंह,हरिशंकर उईके, तथा चंद्रभान सिंह शामिल हैं। इन सभी को उप वन मंडलाधिकारी उदयपुर विजेंद्र सिंह ठाकुर एवं वन परिक्षेत्राधिकारी श्रीमती सपना मुखर्जी के द्वारा स्टार लगा कर अलंकृत किया गया ।इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उप वन मंडलाधिकारी विजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि स्टार लगने के साथ जिम्मेदारियां बढी हैं पूरी तन्मयता के साथ पहले से अधिक जिम्मेदार होकर आप सभी कार्य को करेंगे ऐसी कामना है। सभा को संबोधित करते हुए वन परीक्षेत्र अधिकारी श्रीमती सपना मुखर्जी ने कहा कि वनरक्षक के पद पर रहते हुए आप सभी लोगों ने अपनी विभागीय जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है ऐसी कामना है कि इसे आगे भी जारी रखेंगे। इस दौरान प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल अभिषेक दुबे, वरिष्ठ लिपिक गंगा राम शर्मा, उमेश कश्यप, वनपाल जुगेश साहू, रामबिलास, वन रक्षक गिरीश बहादुर सिंह, शशि कांत सिंह, दिनेश तिवारी,धनेश्वर सिंह, अमरनाथ राजवाड़े, रिषि रवि, भरत सिंह, सहिस कपूर, इग्नेश बेक, विष्णु सिंह, बुधसाय, संतोष पैकरा तथा अवधेश पूरी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन वन रक्षक आरमो कुमार सिंह ने किया।
भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर वितरण किया पादुका एवं मास्क अंबिकापुर । भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं जिला सह कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर मां महामाया मंदिर एवं समलाया मंदिर प्रांगण में जरूरतमंद लोगों को चरण पादुका एवं मास्क का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश सोनी, जिला जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, अजय सिंह बबलू, रविंद्र तिवारी, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर तिवारी, जिला संयोजक मुकेश अग्रवाल, सह संयोजक अमित अग्रवाल, महामंत्री आशीष गर्ग, अजित अग्रवाल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
