samvaad
छत्तीसगढ़

रागी की खेती की ओर बढ़ा सरगुजा के किसानों का रुझान इस वर्ष 35 हेक्टेयर में की गई है रागी की खेती

अम्बिकापुर / कम लागत में अधिक फायदे वाली फसल रागी की खेती की ओर सरगुजा के किसानों ने रुझान बढ़ा है। अब जिले के किसान रागी की खेती को तेजी से अपना रहे है। इस खरीफ सीजन में करीब 35 हेक्टेयर में रागी की खेती की गई है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को कोदो-कुटकी व रागी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के बतौली, सीतापुर और मैनपाट विकासखण्ड में रागी की खेती अधिक क्षेत्र में की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि रागी की खेती में खाद, कीटनाशक आदि की जरूरत नहीं होती। कम पानी और देखभाल की कम जरूरत के बाद भी अच्छी उपज होती है। एक एकड़ में करीब 6 क्विंटल पैदा

Leave a Reply