अंबिकापुर। काम छोड़ देने से नाराज होटल मलिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 26 जनवरी की रात 10.30 बजे युवक की बेदम पिटाई कर दी थी। सिर पर पत्थर से हमला किया गया था और उसे घायल अवस्था में रेलवे पटरी पर ले जाकर छोड़ दिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाना में तीन आरोपियों के किलाद नामजद अपराध दर्ज कराया था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नानराम मझवार पिता मझीना राम मझवार उम्र 28 वर्ष ग्राम पैगा थाना कम्लेश्वरपुर का रहने वाला था। वह गोड पारा अजिरमा में रह कर रेल्वे स्टेशन के पास प्रदीप गुप्ता के होटल में मजदूरी का काम करता था। वह पूर्व में वहीं पर संदीप विश्वकर्मा के होटल में काम करता था जो समय पर पैसा न देने से वहां से काम छोड़कर प्रदीप गुप्ता के यहा काम कर रहा था। 26 जनवरी की रात 10.30 बजे होटल बंद होने पर नानराम काम से बोरसी डबरा की तरफ जा रहा था। तभी स्टेशन पास संदीप विश्वकर्मा, राजेश गोस्वामी और संतोष अग्रहरी स्टेशन पास मिले। संदीप विश्वकर्मा बोलने लगा की तुम मेरे होटल में काम छोडकर दुसरे होटल में काम कर मेरा होटल को दबा रहे हो इस बात को लेकर उसे गाली गलौज करने लगा। मना करने पार तीनों मिलकर बेदम पिटाई कर दी। संदीप विश्वकर्मा पत्थर से सिर पर मरा था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसके बाद तीनों इसे उठाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए थे। गांव वालों ने घटना की जानकारी होटल मालिक को दी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांधीनगर पुलिस ने नानराम का बयान दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज किया था। वहीं इलाज के दौरान नाम राम के 7 फरवरी 2021 को मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 294, 506, 323, 34 के साथ 302 कायम किया था। पुलिस को मर्ग डायरी मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस ने संतोष सोनी पिता गोपाल सोनी उम्र 26 वर्ष शांतिनगर विश्रामपुर जिला सूरजपुर हामु पुलिस लाईन बौरीपारा थाना अम्बिकापुर, राजेश गोस्वामी पिता प्रदीप गोस्वामी उम्र 26 वर्ष घुटरापारा, हामु एकांत ढाबा प्रतापपुर व संदीप विश्वकर्मा पिता कृष्ण नंदन विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष चरचा कालोनी नेपाल गेट थाना चरचा जिला कोरिया, हामु सुभाषनगर अभिबकापुर को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछ ताछ किया गया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तिनोंके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
