अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय का विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन में रामानुजगंज विधानसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम आगमन हुआ। तथा विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम , तथा भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल का आगमन हुआ। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबी कतार लगाकर फूल माला के साथ बम पटाखे से तथा जय कारा लगाते हुए पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया, वही महिला मोर्चा के महिला कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला पोर्ते के नेतृत्व में शंख की मधुर ध्वनि के साथ तिलक लगाकर फूल वर्षा करते हुए स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ने अपने स्वागत उद्बोधन में बलरामपुर जिले के पूरे भौगोलिक क्षेत्रों पर प्रकाश डालते हुए जिले के सभी संगठन से संबंधित कार्यकर्ताओं की ओर से उपस्थित मुख्य अतिथियों का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत कराया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन को रामविचार नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज इस जिले का दुर्भाग्य है। कि यहां भू माफिया से लेकर खनिज संपदाओं का भी जोरो से हनन हो रहा है, लेकिन इस ओर सत्तासीन कांग्रेस सरकार व कांग्रेसी विधायक का ध्यान नहीं है। लोग काफी परेशान हैं अधिकारी भी लोगों की परेशानी नहीं सुनते, इन परिस्थितियों में हमारा भाजपा के हर कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार है, सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए श्री नेताम ने कहा कि आगामी विधानसभा में अभी से ही पूरी ऊर्जा के साथ इनकी नाकामियों पर नकेल कसने का काम करेंगे तथा आने वाले विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का इस जिले में परचम लहराएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं है। जनता के हर एक मुद्दों पर खरा उतरने का कार्य करता है, हमारी पार्टी सेवा ही संगठन के रास्ते पर चलता है, और जन सेवा ही हमारे पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहता है।
