सूरजपुर। पोषण ट्रैकर एप्प के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शत् प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में एप्प डाउनलोड एवं हितग्राहियों की एंट्री में प्रथम आने पर जिले की टीम सोमवार को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। राज्य में 31 मार्च की स्थिति में पोषण ट्रैकर एप्प के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में एप्प डाउनलोड एवं हितग्राहियों की एंट्री वाले प्रथम 3 जिले चयनित किये गए थे। जिसमें सूरजपुर सहित बिलासपुर एवं जशपुर का नाम शामिल है। इस संबंध में संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के द्वारा पत्र जारी कर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह व जिला पंचायत सीईओ राहुल गुप्ता के नेतृत्व की सराहना एवं विभाग के कार्याे की प्रसंशा की है। इसी कड़ी में 13 सितम्बर को राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के तहत “सुपोषित छत्तीसगढ़ -परिदृश्य एवं चुनौतियाँ“ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठि कार्यक्रम रायपुर में तीनों जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं इस कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एक कर्मचारी को सम्मानित किया गया है। जिले से इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया एवं स्टाफ मो. जावेद खान को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।
