अम्बिकापुर, बलरामपुर जिला सामरी तहसील थाना ग्राम बाटा जाति नगेसिया (आदिवासी) जगदेव,असरु,इंदरसाय, प्रसन्न आदि ने पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ से आवेदक गण की पैत्रिक भूमि को छल पूर्वक रजिस्ट्री करा लिया गया है उनके विरुद्ध (यूसुफ अंसारी उपसरपंच ग्राम पंचायत बाटा, जगसाय नगेसिया, रविशंकर पटवारी, विमल यादव ग्राम सरभंजा, पुष्पा अग्रवाल पत्नी अनिल अग्रवाल, निकिता अग्रवाल पत्नी रवि अग्रवाल निवासी कोटा रोड मोहबा बाजार रायपुर, संजय गुप्ता आत्मज बसन्त लाल गुप्ता बौरीपारा अम्बिकापुर, परसराम भगत (पूर्व राजस्व निरीक्षक) गांधीनगर, बजरंग सेठ उर्फ बजरंग लाल उर्फ बजरंग मुनी निवासी महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड कर.09 जवाहर मार्किट अम्बिकापुर) सम्बंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर न्याय दिलाने की दिशा में कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।
समाचार सूत्रों के अनुसार प्रसन्न नगेसिया (आदिवासी) का ढाई महीने पहले अपहरण कर यूसुफ अंसारी व अन्य ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करा प्रसन्न नगेसिया आदिवासी से प्रसन्न बिरिजिया (जाति-सामान्य) बनवाकर उसकी पत्नी (मृत) के पैतृक जमीन 17.399 हेक्टर लगभग 44 एकड़ भूमि उपरोक्त क्रेता के परिवार के नाम लिखवा लिया। प्रसन्न नगेसिया तथाकथित विक्रेता का कहना है कि न तो वह क्रेता को जनता है और न किसी गवाह को और चौकानेवाली बात यह है कि उसे 44 एकड़ भूमि विक्री नामा के नाम पर 44 पैसे भी नहीं मिले हैं!
जैसा कि प्रसन्न नगेसिया ने 05 सितम्बर 2021 बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मय प्रमाण पत्र दस्तावेज देने उपरांत सारी बातें कहते हुए यह भी कहा था कि किसी बहाने मेरी मौत हो सकती है मेरी जान को खतरा है मेरी रक्षा आप करें।
16 अगस्त 2021 को सामरी थाने में रिपोर्ट लिखाने गया था कथन-पत्रक भी दिया था पर आज दिनांक तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कि गयी है कृपया रिपोर्ट दर्ज करा कर मुझे और पीड़ित परिवारों के साथ न्याय करने की कृपा करिए।
08 सितम्बर को थाने में बुलाकर रात आठ बजे तक पूछ-ताछ करते हुए मानसिक रूप से परेशान किया जाता रहा उद्देश्य था रिपोर्ट वापस लेने का!
आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर रा. संवाद प्रतिनिधि मतदाता जागृति मंच छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर।
Leave a reply