अम्बिकपुर। राजीव गांधी पी जी कॉलेज में जनभागीदारी समिति की बैठक जनभागीदारी अध्यक्ष की अजय अग्रवाल , सदस्यों एवं प्राचार्य के द्वारा 15 एजेंडों को लेकर रखी गयी।जसमे महाविद्यालय में विभिन्न प्रयोगशाला कक्षाओं के संचालन हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3:50 लाख की आवश्यकता है। महाविद्यालय में कार्यरत दैनिक मजदूर के मानदेय बढ़ाने तथा जनभागीदारी द्वारा शिक्षकों की वेतन बढ़ाने हेतु। ई लाइब्रेरी के लिए ग्रंथालय में कंप्यूटर भूगोल विभाग के लिए 1 कंप्यूटर सेट आइक्यूएसी प्रकोष्ठ में कंप्यूटर सेट, मशरूम कल्टीवेशन हेतु कक्षा के निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, कक्ष हेतु 100 नग ड्यूल डेस्क,विभिन्न विभागों द्वारा मांगी गई अलमिरह, प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम का प्रवेश शुल्क प्रत्येक छात्र को बढ़ाने हेतु, राजीव गांधी महमविद्यालय में राजीव जी की प्रतिमा पर सहमति बनाई गई जिसको लेकर शासन को प्रस्ताव तत्काल जनभागीदारी अध्यक्ष अजय अग्रवाल जी ने भेजवाने के लिए कहा,स्वीपर, माली आदि पदों के लिए शासन के द्वारा पद स्वीकृत करने शासन को प्रस्तव भेजा गया,5 स्मार्ट क्लास बनने हेतु।
इन सब मुद्दे को लेकर बैठक रखी गयी जसमे सभी एजेंडों पर जनभागीदारी अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवंस सदस्यों ने सहमति दे दी है और अन्य मुद्दे के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है बैठक में जनभागीदारी अध्यक्ष अजय अग्रवाल जी प्राचार्य राशिदा परवेज पूर्व प्राचार्य एस के त्रिपाठी, सदस्य सय्यद अख्तर ,आलोक सिंह,हिमांशु जायसवाल,विकास शर्मा,विष्णु सिंह देव,सतीश बारी,आशीष जायसवाल,सहित प्राध्यापक आर के जायसवाल, रिजवान सहित समस्त महाविद्यालय के स्टाफ उपस्थित हुए।