अंबिकापुर। अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह पर एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थकों के साथ राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम शुक्रवार को कोतवाली पहुंच कर सीएसपी को ज्ञापन सौंपा है।
रामविचार नेताम ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि कुछ दिनों पूर्व मेरे द्वारा एक यज्ञ कराया गया था। इस यज्ञ को लेकर रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह का बेतुका बयान सामने आया था। बृहस्पति सिंह ने मीडिया के सामने बताया था कि रामविचार नेताम उनकी हत्या कराने के लिए यज्ञ करवा रहे हैं और इस यज्ञ में बलि भी दी गई है। वही इस बात को लेकर कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह पर एफआईआर दर्ज कराने को लेकर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत की है। वहीं कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा अपनी ही पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री पर अपनी हत्या कराने का आरोप भी लगाया था। हालांकि राज्यसभा सांसद ने विधायक द्वारा लगाए गए। आरोपों के फोटो और वीडियो थाने में उपलब्ध करा दिए गए हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले में जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।