samvaad
आध्यात्म/ज्योतिष

ग्रामीणों को कोरोना से बचाव व टीकाकरण के महत्व को बताया नर्सिंग छात्राओं ने…राजवाड़े इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग का जागरूकता कार्यक्रम ग्राम बरपारा में…


बैकुंठपुर/ राजवाड़े इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग संस्थान बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को ग्राम बरपारा में घर-घर भ्रमण कर ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु टीकाकरण के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में नर्सिंग ट्रेनर कु. लक्ष्मी साहू सहित नर्सिंग काॅलेज के लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 100 से ज्यादा परिवारों को कोरोना टीका के महत्व को समझाया गया एवं कुछ जरूरतमंद ग्रामीणों का निःशुल्क टेम्परेचर, पल्स, रेस्पिरेशन व ब्लड प्रेशर की जाँच की गयी। राजवाड़े नर्सिंग काॅलेज के इस जागरूकता प्रयास की बरपारा सरपंच सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाॅफ द्वारा काफी सराहना की जा रही हैं। जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ राजवाड़े नर्सिंग काॅलेज के छात्रो द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरपारा का भी भ्रमण किया गया जहां उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। ज्ञात हो कि राजवाड़े इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग हर्रापारा बैकुण्ठपुर में स्थित हैं जो कि छत्तीसगढ़ एवं केन्द्र शासन द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज हैं, यह काॅलेज विगत 06 वर्षो से संचालित हैं, यहां नर्सिंग की पढ़ाई के साथ-साथ कैम्पस इंटरव्युह द्वारा छात्रो को जाॅब भी दिलाया जाता हैं।

Leave a Reply