अम्बिकापुर 8 सितम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’’ विषय पर बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21 वीं कड़ी का प्रसारण रविवार 12 सितम्बर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Leave a reply