अम्बिकापुर 5 सितंबर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 5 सितम्बर को रात्रि 9ः35 बजे रेल्वे स्टेशन रायपुर से दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर 6 सितम्बर को प्रातः 6ः40 बजे अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन पहुंचेंगे। श्री भगत रेल्वे स्टेशन से कार द्वारा अम्बिकापुर के बौरीपारा स्थित निवास स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे ।