samvaad
छत्तीसगढ़

6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं की ऑफलाइन कक्षाएॅ फिर से प्रारंभ विद्यार्थियों में भारी उत्साह

अम्बिकापुर 2 सितम्बर 2021/कोरोना महामारी के बाद बंद कक्षाएॅ 17 महीने बाद गुरुवार से 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की कक्षाएॅ फिर से संचालित होना शुरु हो गई हैं। पहले दिन से ही कक्षाआें में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में कोरोना गॉइडलांइन्स का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। प्रत्येक कक्षा में पचास प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शुरू हो रहे कक्षाआें में कोरोना गाईडलांइन्स का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 6 वीं, 7 वीं, 9 वीं एवं 11 वीं की ऑफलाईंन कक्षाएॅ 2 सितंबर से शर्तो के साथ शुरू करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि कक्षाएॅ प्रारंभ करने के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रो के लिए संबंधित ग्राम पंचायत तथा स्कूल की पालक समिति की अनुशंसा प्राप्त करनी होगी । विद्यार्थियां का कक्षाआें में प्रतिदिन केवल आधी संख्या में ही विद्यार्थी बुलाये जाएंगे। किसी भी विद्यार्थी को सर्दी, खांसी, बुखार आदि हो तो उसे कक्षा में नहीं बैठाया जाएगा। किसी भी विद्यार्थी के लिए उपस्थिति अनिवार्य नही होगी। ऑनलाइन कक्षाएॅ यथावत संचालित होती रहेंगी।

Leave a Reply