सूरजपुर – जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम श्यामनगर में हाई स्कूल का लोकार्पण शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया। लोकार्पण के पश्चात जिला स्तरीय जनसंवाद में पहुंचे और लोगों की मांग एवं शिकायते सुनी व त्वरित निदान हेतु आपका प्रशासन आपके द्वार के तहत जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन गांव-गांव में किया जा रहा है। जनसंवाद कार्यक्रम से क्षेत्र के ग्रामीणजनों के पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान बिजली समस्या, सड़क एवं पुलिया निर्माण, डबरी एवं कूप निर्माण, राजस्व मामलों के प्रकरणों के लगभग 45 आवेदन प्राप्त हुए जिसमंे कुछ आवेदनो को त्वरित निराकरण किया गया तथा शेष बचे आवेदन संबंधित विभाग को समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांव के छोटे-छोटे काम राशन, पेंशन, फौत न उतरना, मनरेगा कार्य के लम्बित मजदूरी, जमीन विवाद, पानी, बिजली, जर्जर स्कूल, छात्रावास, रोड़ मरम्मत आदि की समस्या लगभग सभी गांवों में रहती है। जिला प्रशासन जनसंवाद के माध्यम से इसी प्रकार की समस्याओं त्वरित निराकरण करनेे का प्रयास कर रहा है। जो जिले के लिए सराहनीय है।
उन्होंने ग्रामीणों के मांग पर स्कूल परिसर में बाउन्ड्रीवाल के 5 लाख की घोषणा, स्व सहायमा समूह में कार्य करने वालों के लिए स्व सहायता महिला भवन की घोषणा, प्राथमिक शाला सकलपुर मरम्मत के लिए 3 लाख की घोषणा, श्यामनगर में एक हैण्ड पम्प की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनान्तर्गत हाई स्कूल भवन श्यामनगर तक सी.सी. रोड़ पहुंच मार्ग लं. 150 मीटर जिसकी लागत राशि 15.84 लाख एवं पी.एच.सी भवन से सोनगरा पहुंच मार्ग लं. 150 मीटर जिसकी लागत राशि 15.84 लाख से बनने वाले कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।
जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने ग्रामीणों से संवाद कर ग्रामीणो को अपनी समस्या व मांग बताने कहा जिससे कि विभिन्न विभागों द्वारा आपकी समस्याओं के निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतापुर जनपद में जनसंवाद के द्वारा लगभग 600 सौ मांग एवं शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें आधे का निराकरण किया जा चुका है एवं बाकी आवेदन निराकरण की प्रक्रिया में है। जिसे जल्द ही निराकृत कर लिया जायेगा। पेंशन, राशन, मनरेगा में कार्य किये मजदूरी, 100 दिवस रोजगार का अधिकार, सुपोषण अभियान सभी पर जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है। इसके साथ जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार किया जा रहा है।
स्कूल शिक्षामंत्री ने श्यामनगर हाई स्कूल भवन का किया लोकार्पणविभिन्न कार्यों की घोषणा व भूमिपूजन

Leave a reply