samvaad
छत्तीसगढ़

इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवेदन आमंत्रित


अम्बिकापुर 31 अगस्त 2021/सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जेआर नागवंशी ने बताया है कि राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से 17 सितम्बर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होने बताया है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के 64 तथा अनुसूचित जाति के 36 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय अम्बिकापुर में जमा कर सकते है।

Leave a Reply