अंबिकापुर। बलरामपुर सर्नाडिह निवासी लड़की प्रियंका दास जिस पर मां का साया बचपन से उठ गया और पिता की मानसिक अस्वस्थता के कारण प्रियंका का का जीवन बहुत ही अभाव व कठिनाइयों से गुजरा। अनोखी सोच संस्था को अनिल दास व पुष्पा दास जो कि लड़की के दूर के रिश्तेदार हैं जिनके माध्यम से लड़की की शादी कराने से सम्बन्धित आर्थिक समस्याओं का पता चला। रिश्तेदारों द्वारा लड़की का विवाह ठीक होने पर आर्थिक अक्षमताओं की वजह से शादी का खर्च न उठा पाने की समस्या को संस्था को बताया गया ।लड़की की पारिवारिक व माली स्थति जानने के बाद संस्था अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू द्वारा लड़की की शादी कराने का समस्त दायित्व व खर्च संस्था द्वारा उठाने का निर्णय लेकर परिवार को आश्वस्त किया गया। बुधवार को अनोखी सोच संस्था द्वारा संडबर स्थित वंदेश्चरी मंदिर में लड़की का विवाह कुन्नी निवासी राकेश दास से पूरे विधि विधान से संपन्न कराया गया द्य इस विवाह अवसर पर संस्था के सदस्य, संस्था अध्यक्ष सूर्य प्रकाश साहू, सचिव पंकज चौधरी , कोषाध्यक्ष अभय साहू, संजू चटर्जी, सतीश साहू, सोनू साहू, चंदन चौरसिया, सुनील साहू, रूपेश बेहेरा, लाल जी साहू, प्रदीप साहू, रेहान आलम, निशांत, नीरज साहू , बिट्टू , देवकुमार , सत्यम, बनाफर , मिथलेश , अजय , संजय व पिंटू उपस्थित थे ।