छत्तीसगढ़

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, वर्ष २०१७ में किया गया था भूमि का अधिग्रहण


अंबिकापुर। अंबिकापुर- बिलासपुर एनएच १३० के निर्माण व चौड़ीकरण के लिए एनएच विभाग द्वारा मेंड्रा कला के लगभग १०० किसानों व ग्रामीणों की भूमिका अधिकरण वर्ष २०१७ में किया गया था। भूमि अधिग्रहण कर अवार्ड भी पारित कर दिया गया, लेकिन उन्हें मुआवजा का वितरण नहीं किया गया। इसे लेकर किसान आए दिन एनएच के अधिकारियों से बात करते रहे लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया।
इसे देखते हुए ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह १० से १२ बजे तक एनएच १३० पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और १ माह के भीतर मुआवजा वितरित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। चक्का जाम से दोनों तरफ लगभग दो से ३ किलोमीटर तक जाम लगा रहा।
 २ घंटे बाद चक्का जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली और आवागमन शुरू हो पाया। ग्रामीणों के मुआवजा को लेकर अंबिकापुर एसडीएम ने बताया कि फंड में पैसा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मुआवजा अभी नहीं दिया जा सका है, लेकिन जल्द ही ग्रामीणों को मुआवजा दे दिया जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में ऐसी स्थिति निर्मित ना हो। चक्का जाम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी एनएच के कर्मचारी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद नजर आए।

बकरियों के खाने के लिए पत्ते देने लेने जंगल गई महिला पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मौत
अंबिकापुर । बकरियों के खाने के लिए पत्ते लेने जंगल में गई एक महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ दूर पर पत्ते तोड़ रहे अन्य महिलाओं ने जाकर देखा तो मधुमक्खियों उस पर उलझे पड़े थे। किसी तरह महिला को घर जाया गया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रुगुम बाईं पति हीरालाल राजवाड़े उम्र ४३ वर्ष नवागढ़ अंबिकापुर की रहने वाली थी। वह मंगलवार की सुबह ८:०० बजे बकरियों के खाने के लिए गांव के ही अन्य लोगों के साथ महामाया जंगल गई थी। पत्ते तोड़ने के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर साथ गए लोगों ने जाकर देखा तो काफी संख्या में मधुमक्खी उस पर उन्हें पड़े थे। किसी तरह मधुमक्खियों से चंगुल से छुड़ाकर लोग उसे घर लाए। इसके बाद परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply