samvaad
छत्तीसगढ़

अवकाश के दिन भी लिए जाएंगे आवेदन


अम्बिकापुर 17 अगस्त 2021/अपर कलेक्टर श्री ए.एल.धु्रव ने बताया है कि जिले में तहसीलों में ली जा रही चिटफंड कंपनियों से संबंधित निवेशकों के आवेदन मोहर्रम के अवकाश 20 अगस्त को भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तहसीलों के अतिरिक्त जिला कार्यालय में भी चिटफंड संबंधी आवेदन 20 अगस्त तक लिए जाएंगे। उन्होंने अपर कलेक्टर कार्यालय के न्यायालय कक्ष में आवेदन लेने हेतु कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी है।

Leave a Reply