samvaad
छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 492.7 मिलीमीटर औसत वर्षा


अम्बिकापुर 03 अगस्त 2021/जिले में 3 अगस्त तक 492.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक अम्बिकापुर तहसील में 710 मिलीमीटर, दरिमा तहसील में 240.1 मिलीमीटर, लुड्रा तहसील में 419.8 मिलीमीटर, सीतापुर तहसील में 455.7 मिलीमीटर, लखनपुर तहसील में 768.5 मिलीमीटर, उदयपुर तहसील में 327.7 मिलीमीटर, बतौली तहसील में 304.8 मिलीमीटर तथा मैनपाट तहसील में 715.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज ह। सरगुजा जिले म
कलेक्टर ने यूडीआईडी रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
अम्बिकापुर 03 अगस्त 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा मंगलवार को यहां कलेक्टोरेटर परिसर से समाज कल्याण विभाग अंतर्गत दिव्यांजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र बनाने के लिए 3 यूडीआईडी रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ अलग-अलग विकासखण्डों में जाकर दिव्यांगों की पहचान करने के साथ ही उनके विशिष्ट पहचान पत्र तैयार करने का करेगी। रथ में विभिन्न कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजनों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेश तैयार करने और प्रत्येक दिव्यांगजन को एक विशिष्ट पहचान पत्र जारी करने के उद्देश्य से परियोजना संचालित की जा रही है। यह परियोजना केवल पारदर्शिता, कार्यकुशलता तथा दिव्यांगजनों को सरकारी लाभ प्रदान सुगम करना ही नहीं बनाती है बल्कि यह सार्वभौमिकता भी सुनिश्चित करती है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल धु्रव, सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन, एसडीएम अम्बिकापुर, उप संचालक समाज कल्याण श्री डीके राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply