अम्बिकापुर 29 जुलाई 2021/संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं अम्बिकापुर द्वारा प्रशीतक मैकेनिक के रिक्त दो पदों की संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज परीक्षण उपरांत दावा-आपŸिा निराकण उपरांत संशोधित पात्र एवं अपात्र सूची, सामान्य अंतिम मेरिट सूची, अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दिया गया है। संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशीतक मैकेनिक संविदा के अनुसूचित जनजाति के दो पद पर श्री प्रमोद कुमार मिंज एवं श्री संदीप कुजूर का अंतिम रूप से चयन किया गया है, वहीं श्री सलोम मिंज एवं श्री किशन कुमार का नाम प्रतीक्षा सूची में है। संशोधित पात्र एवं अपात्र सूची, सामान्य अंतिम मेरिट सूची, अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची संबंधित जानकारी www.cghealth.nic.in ,oa www.surguja.gov.in तथा कार्यालय संभागीय संुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।