samvaad
छत्तीसगढ़

रुखपुर में तैयार होगी नेपियर नर्सरी- कलेक्टर ने नेपियर घास के लिए जिले को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रुखपुर में 10 एकड़ क्षेत्र में नेपियर नर्सरी

तैयार करने के निर्देश पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को दिए। उन्होंने कहा कि इस नर्सरी से तैयार नेपियर रूट को आवश्यकतनुसार जिले के गोठानो में लगाई जाएगी तथा मांग के अनुसार अन्य जिलों में भी पूर्ति की जाएगी।
माइक्रो फाइनैंस कंपनियों की सत्यता जांचने बनेगी समिति- कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की सत्यता की जांच के लिए एससडीएम, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला कोषालय अधिकारी एवं बिहान के अधिकारियो की समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समूह की ग्रामीण क्षेत्रो में समूह की महिलाएं इन कंपनियों के चंगुल में फंसकर अधिक दर पर व्याज चुकाने बाध्य हो रही है। कंपनी की सत्यता की सही जानकारी नही होने पर समुचित कार्यवाही नही हो पाती। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को ग्रामीण क्षेत्रो से माइक्रो फाइनेंस कंपनियों को चिन्हांकित कर सूची तैयार करने निर्देशित किया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव, श्रीमती तनुजा सलाम, सुश्री संतन देवी जांगडे, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply