अम्बिकापुर 28 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बुधवार को यहाँ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने आगामी 2 अगस्त से पुनः शुरू हो रहे स्कूलों में शासन के निर्देशों का समुचित अनुपालन सनिश्चित करते हुए स्कूल संचालन हेतु प्रत्येक स्कूल में एक एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि नोडल अधिकारी स्कूल के ही किसी व्याख्याता या अन्य विभाग के जिला अधिकारी को बनाये। संबंधित स्कूल के नोडल अधिकारी स्कूल खुलने से पहले की सभी तैयारियों जैसे साफ सफाई, सेनिटाइजेशन, हैंडवाश की व्यवस्था, कोरोना से बचाव संबंधी पोस्टर चस्पा इत्यादि सनिश्चित करेंगे। स्कूल खुलने के दिन से प्रतिदिन स्कूल में उपस्थित रहकर निर्देशो का अनुपालन सनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी सडीएम एवं तहसीलदारों को भी 2 अगस्त को स्कूलों का भ्रमण कर व्यवस्थओं पर नजर रखने कहा। प्रतिदिन केवल 50 फीसदी बच्चो की उपस्थिति हो।
कलेक्टर ने जिले में खरीफ सीजन में धान के कुल क्षेत्राच्छादन तथा अब तक बोए गए क्षेत्र की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराए। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना तथा राजीव गांधी किसान न्याय ईंजन के तहत गैर धान की खेती के लिए किसानी को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ सीजन में धान की खेती के लिए करीब 98 हजार हेक्टयर क्षेत्राच्छादन का लक्ष्य है जिसके विरुद्ध अब तक करीब 37 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई हो गई है। केलक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियो को सहकारी समितियो में उपस्थित रहकर किसानों को वर्मी खाद के फायदे बताने तथा गैर धान की खेती के लिए प्रोत्साहित करने कहा।
स्कूलों की बेहतर मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल अधिकारी नियुक्त करें – कलेक्टर साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक सम्पन्न
Leave a reply