samvaad
छत्तीसगढ़

कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा संपन्न

अम्बिकापुर 27 जुलाई 2021/सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया है कि आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 15 जुलाई 2021 को कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में आयोजित की गई थी। चयन परीक्षा के बाद दावा-आपिŸा के पश्चात् चयन सूची जारी की गई है। यह सूची सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं समस्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के सूचना पटल पर एवं सरगुजा के शासकीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.सरगुजा.एनआईसी.ईन में देखी जा सकती है।

Leave a Reply