अम्बिकापुर 19 जुलाई 2021/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन 26, 27, 28 एवं 29 जुलाई 2021 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक परीक्षा केन्द्र क्रमांक 101 राजीव गांधी शासकीय स्नातकोŸार महाविद्यालय, अम्बिकापुर में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर सरगुजा श्री संजीव कुमार झा द्वारा उक्त परीक्षा के संचालन की देख-रेख, प्रश्न पत्र के सीलबंद गोपनीय पैकेटस को परीक्षा केन्द्र तक समुचित सुरक्षा व्यवस्था में पहुंचाने, परीक्षा में अनैतिक कार्यों को रोकने, परीक्षा समाप्ति पश्चात् अभ्यर्थियों की उपस्थिति की जानकारी एकत्रित करने एवं परीक्षा समाप्ति पश्चात् परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष से सीलबंद पार्सल एकत्रित कर कार्यालय कलेक्टर के परीक्षा शाखा में सुपुर्द करने हेतु अम्बिकापुर के तहसीलदार श्री भूषण मण्डावी, थाना गांधीनगर के सहायक उप निरीक्षक श्री नवल किशोर दुबे, आरक्षक श्री विजय पैकरा एवं श्री करमचन्द पैकरा का उड़नदस्ता दल में ड्यूटी लगाई गई है।
समाचार क्रमांक 1101/2021 —###—
समाचार
कलेक्टर ने रुखपुर में किया पौधरोपण का शुभारंभ
मॉडल फलोद्यान के रूप में की जाएगी विकसित
अम्बिकापुर 19 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सोमवार को अम्बिकापुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घंघरी के आश्रित ग्राम रुखपुर में करंज का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री वृक्षा रोपण प्रोत्साहन योजना के तहत पौधरोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां मॉडल फलोद्यान विकसित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 40 एकड़ में फैले शासकीय भूमि का अवलोकन किया तथा कुछ जमीन पर की गई अतिक्रमण को शीघ्र मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फलदार पौधे, कमर्शियल पौधे तथा इंटरक्रॉप पौधे लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूरे प्लॉट को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए कहा ताकि 3 वर्ष तक योजना का लाभ ग्रामवासियों को मिल सके। उन्होंने मौसम के अनुकूल फलदार पौधे जैसे पपीता, मुनगा, नींबू, करौंदा, गोल्डन बैम्बू लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्लॉट के पास ही बहने वाली नदी से पानी लेकर वृहत स्तर में मौसमी सब्जी करेला, लौकी, खीरा लगाने कहा । कलेक्टर ने पौधों के सुरक्षा के लिए प्लॉट के चारो ओर सीपीटी तथा फेंसिंग की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों के साथ महुआ, अरकेशिया और कटहल के पौधे को बड़ी मात्रा में लगाकर अतिरिक्त आय अर्जित किया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, जनपद सीईओ श्री एस एन तिवारी तथा उद्यान विभाग के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।
