अम्बिकापुर, 18 जुलाई 2021. शुक्रवार की रात दो दर्जन के लगभग लड़कों ने पीछले हफ़्ते अटल आवास में घटित घटना के विरुद्ध बदले की भावना से जिस प्रकार घर में घुस कर वारदातों को अंजाम दिया! जैसा कि नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है! वह सुरगुज़ा पुलिस अधीक्षक को चुनौती देता दिख रहा है?
सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का!
अभी 16 जुलाई 2021 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक हुई थी। उसी रात आपराधिक कृत्य कर-दिखाना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि नगर से लेकर सुरगुज़ा सम्भाग में अपराधी प्रवृतियों को केचुआ खाद (जैविक खाद) ख़ुदा के बंदों से बिनमोल मिल रहा है। ये ख़ुदा के बन्दें कौन हैं उनका अपराध हिस्ट्री निकाल उन तक क्या पुलिस पहुंच पाएगी? या उनसे ही थाना चलवायेगी?
आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर वरिष्ठ पत्रकार एवं रा.संवाद प्रतिनिधि मतदाता जागृति मंच छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर।