samvaad
छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में साहू समाज ने निकाली कैंडल मार्च,एसडीएम को ज्ञापन सौंप की हत्यारों को फाँसी देने की माँग


सीतापुर:-बीते दिनों बिलासपुर जिले के महमद गाँव निवासी साहू समाज की नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में साहू समाज ने कदम चौक के पास कैंडल मार्च निकाली।इस दौरान साहू समाज ने शोकसभा का आयोजन कर मृतात्मा के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर साहू समाज के जिलाध्यक्ष के के गुप्ता ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना घोर निंदनीय है।ऐसे लोग सभ्य समाज के लिए अभिशाप है इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये।इस घटना को लेकर आक्रोशित साहू समाज ने जिलाध्यक्ष के के गुप्ता के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल,मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम एसडीएम दीपिका नेताम को ज्ञापन सौंपा और दोषियों को फाँसी की सजा देने की माँग की।इस अवसर पर सदानंद गुप्ता सुनील गुप्ता मदनमोहन गुप्ता दिनेश गुप्ता प्रदीप गुप्ता अजयकांत गुप्ता रूपेश गुप्ता रामु गुप्ता आदित्य गुप्ता भानु ऋषि गुप्ता विजय गुप्ता दीपक गुप्ता शिव गुप्ता शंकर गुप्ता हरीश गुप्ता आशुतोष गुप्ता मोहित गुप्ता उजाला गुप्ता दीपक गुप्ता निर्मला गुप्ता गीता गुप्ता ममता गुप्ता कौशिल्या गुप्ता चंपा गुप्ता चंदा गुप्ता मीरा गुप्ता सहित काफी संख्या में साहू समाज के सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply