ओड़गी। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष तथा वर्तमान कांग्रेस कमेटी के कैबिनेट मंत्री महंत राम सुंदर दास से उनके निवास में मुलाकात की एवं अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए हैं गौ माता के इलाज हेतु आपातकालीन वाहन एवं गौ माता के रखरखाव हेतु गौशाला के विषय पर चर्चा की गई। श्री महंत द्वारा आश्वासन दिलाया गया की इन सभी विषयों पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा एवं जल्द से जल्द इन सारी चीजों का प्रबंध कराया जाएगा।
सूरजपुर गौ सेवा मंडल के द्वारा श्री महंत को सूरजपुर पधारने का निमंत्रण भी दिया गया। जिसे श्री महंत ने स्वीकार कर लिया है।
Leave a reply