सूरजपुर।पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने प्रशासनिक आधार पर जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने हेतु आज एक टीआई व 2 सब इंस्पेक्टरों का ट्रान्सफर आदेश जारी किया है। जिसमें निरीक्षक बसंत खलखो को रक्षित केन्द्र से थाना झिलमिली, उप निरीक्षक चित्ररेखा साहू को थाना झिलमिली से थाना चंदौरा व उप निरीक्षक एन.के.त्रिपाठी को थाना चंदौरा से थाना जयनगर स्थानान्तरित किया है।
फ़ोटो- एसपी भावना
केन्द्र के समान छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी मिले 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता
0 टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की मांग
सूरजपुर। टीचर्स एसोसिएशन ने केन्द्र के समान छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री,मुख्यसचिव, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर 1 जुलाई 2019 से अब तक लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी करने का मांग किया है।
प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह, प्रदेश प्रचारसचिव अजय सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ की फूलमती सारथी ने कहा कि अभी तक 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता राज्य के कर्मचारियों व शिक्षकों को प्राप्त हो रहा है।जुलाई 2019 से लंबित 5% मंहगाई भत्ता एवं जनवरी 2020 से लंबित 4% मंहगाई भत्ता, जुलाई 2020 से लंबित 3 प्रतिशत भत्ता, जनवरी 2021 से लंबित 4 प्रतिशत भत्ता को मिलाकर जून 2021 की स्थिति में 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता शीघ्र बढ़ाने की मांग की है।केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2019 से 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा था। वर्तमान ने केंद्र सरकार ने समेकित रूप से 3 किश्त का 11प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है, जिसके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है। छत्तीसगढ़ में भी मंहगाई भत्ता देने पर आगामी आदेश तक रोक लगाया गया है।
छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई 2019 से अभी तक लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश जारी नही किया गया है,,,जबकि इस अवधि में महंगाई सूचकांक में लगातार वृद्धि हुआ है, जिससे कर्मचारी परिवार पर महंगाई के भारी बोझ होने से उनका घरेलू बजट बिगड़ गया है, महंगाई भत्ता जारी होने से कर्मचारियों को कुछ राहत मिलेगी।