samvaad
छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर ने किया कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव के द्वारा गुरूवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कार्यालयों में साफ-सफाई तथा दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। विधानसभा सत्र के दौरान सभी शाखाओं के लिपिकों को निर्देशित किया गया कि राज्य शासन से प्राप्त विधानसभा प्रश्नों की जानकारी समय-सीमा में तैयार कर प्रभारी अधिकारी के माध्यम से शासन को प्रेषित किया जाए।

Leave a Reply