अम्बिकापुर 15 जुलाई 2021/अपर कलेक्टर श्रीमती तनूजा सलाम ने बताया है कि प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी ईद-उल-जुहा का त्यौहार शांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में 16 जुलाई 2021 को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को निर्धारित तिथि एवं सम पर अपनी उपस्थिति होने हेतु कहा गया है। ज्ञातब्य है कि इस वर्ष 21 जुलाई 2021 को ईद-उल-जुहा का त्यौहार मनाया जाएगा।