samvaad
छत्तीसगढ़

कार्यालयीन कार्य मे तेजी लाने कर्मचारियों को दक्ष करें- कलेक्टर साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बुधवार को कालेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यालयों में कर्मचारियों के कम्प्यूटर में कार्य करने में कुशल नही होने के कारण कार्यालयीन कार्यो में अपेक्षित तेजी नही आ पाती। सभी कार्यालय प्रमुख अपने कार्यलय के मातहत कर्मचारी जो कम्प्यूटर में कार्य करने में सक्षम नही है उन्हें जिला स्तर पर यहां लाइवलीहुड कालेज में कम्प्यूटर पर कार्य करने की प्रशिक्षण दिलाकर दक्ष बनाये।
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणो के निराकरण के लिए तहसीलों का निरीक्षण कर 2 वर्ष से अधिक समय से लंबित ,सीमांकन ,नामांतरण एवं बंटवारा के प्रकरणो के निराकरण के लिए समय- सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशो के अनुपालन सनिश्चित करते हुए सभी तहसीलों में प्रकरणो नके शत प्रतिशत निराकरण सनिश्चित करें। तहसीलों में ई कोर्ट शुरू करें तथा दो बार सुनवाई के मौका देने के बाद प्रकरण निरस्त करें। सभी तहसीलों में लोक सेवा केंद्रों की स्थापना करें ताकि लोगो को नागरिक सेवाओ का लाभ समय पर मिल सके। समय -सीमा के बाद लंबित रहने की स्थति में कार्यालय प्रमुख से प्रति लंबित दिवस 500 रूपए की वसूली होगी। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों के साथ ही पुराने दस्तावेजो का उचित रख -रखाव करते हुए कार्यालय में साफ सफाई का भी ध्यान रखें।
कलेक्टर ने गोठान में चारागाह विकसित करने और पशओ के लिए हरे चारे की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी 262 गोठानो के चारागाह में पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा हाइब्रिड नेपियर घास लगाया जाना है। उन्होंने उप संचालक पशु चिकित्सा को निर्देशित किया कि सभी चारागाहों में अगले एक सप्ताह में नेपियर घास लगाना सनिश्चित करें। उन्होंने गोठानो में रीपा के अंतर्गत औद्योगिक इकाई स्थापना हेतु विभिन्न निर्माण कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मनरेगा के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रति विकासखण्ड में औसत मानव दिवस तथा महिला मानव दिवस रोजगार सृजन को तेजी से बढ़ाएं।
कलेक्टर ने यूरिया उवर्क की उल्लब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि निजी दुकानो खाद की कालाबाजारी न होने दें। सूचना के आधार पर छापामार कार्यवाही भी करे। निजी खाद विक्रेताओं को निर्देशित करें कि वे ऋण पुस्तिकाधारी किसानों को ही खाद बेचे। उन्होंने वर्मी खाद विक्रय हेतु सभी समितियो में आरईएओ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में सार्थन मूल्य में धान खरीदी हेतु बारदाने की उपलब्धता के लिए पीडीएस दुकानों से बारदाने संग्रहण के लिए प्रत्येक जनपद में एक-एक ट्रक की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार समितियों में धान की शार्टेज की प्रतिपूर्ती के लिए समिति प्रबंधक से शार्टेज धान की राशि वसूली करें तथा राशि जमा नहीं करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराएं।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन, अपर कलेक्टर श्री ए.एल.धु्रव, सुश्री संतन देवी जांगड़े श्रीमती तनूजा सलाम सहित एसडीएम जनपद सीईओ तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply