samvaad
छत्तीसगढ़

परसा के किसानों ने शुरू किया औषधीय वृक्ष नीम रोपण अभियान

जुलाई 9, 2021,अंबिकापुर: सरगुजा के ग्राम पंचायत परसा में अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में स्थानीय किसानों ने जैविक खेती को अपनाते हुए, औषधीय वृक्ष नीम रोपण अभियान की शुरुआत की है।इस अभियान में स्थानिकों के साथ, ग्राम पंचायत की भागीदारी भी सुनिश्चित करते हुए, नीम के 5000 पौधों का रोपण अभियान, चरणबद्ध तरीके से शुरू किया गया है। किसानों ने जैविक कीटनाशक बनाने के लिए नीम के पौधे के महत्व और इसकी औषधीय उपयोगिता को बखूबी समझा है। अदाणी फाउंडेशन की पहल से ग्राम पंचायत परसा अब जैविक खेती के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में औषधीय वृक्ष नीम के लिए भी अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है। जहां अदाणी फाउंडेशन सरगुजा, नीम के पौधों का वितरण कर रहा है, वहीं स्थानिकों ने गड्ढों की खुदाई तथा पंचायत ने इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ली है।

नीम ग्राम फार्मेसी अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत, एक तालाब के आसपास और गांव की सड़क के किनारे 105 नीम के पौधे रोपने के साथ हुई। इस अभियान में सरगुजा क्लस्टर एचआर प्रमुख श्री गौरव जैन, सरपंच – परसा जी.पी. श्री झल्लूराम, उप सरपंच- परसा जी.पी., श्री शिव कुमार यादव एवं पूर्व उप-सरपंच श्री उमाशंकर यादव और सहकारी समिति एमयूबीएसएस की 10 महिला सदस्यों, ग्राम युवा मंडलों ने अदाणी फाउंडेशन टीम के साथ मिलकर नीम के पौधे लगाए। ग्राम पंचायत, परसा ने नीम ग्राम फार्मेसी का अभियान शुरू करने के लिए एवं इसे समर्थन देने के लिए अदाणी फाउंडेशन की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन सरगुजा संभाग के विभिन्न समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ व आजीविका के लिए हर मुमकिन कोशिशों को अंजाम दे रहा है। फाउंडेशन द्वारा ग्रामीणों को डिजिटली शिक्षित करने से लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और बच्चों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। वहीं पर्यावरण संरक्षण और खेती किसानी के लिए संचालित कार्यक्रमों से भी स्थानिकों को जागरूक बनाया जा रहा है।

अदाणी फाउंडेशन के बारे में:

1996 में स्थापित, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिसमें देश भर के 2250 गाँव और कस्बे शामिल हैं। फाउंडेशन के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करती है। वार्षिक रूप से 3.2 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य करता है, और इस तरह, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता है।

Leave a Reply