अम्बिकापुर 8 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार किसानों को खाद बीज लेने मे सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सभी दुकानो में टोकन की व्यवस्था कराई गई है जिससे अब दुकानो में किसानों को खाद लेने में सुविधा हो रही है। किसानों की संख्या को देखते हुए खरसिया रोड स्थित विजय ट्रेडिंग को भी खुलवा दिया गया है जहाँ किसान और उजाला यूरिया उपलब्ध है।
एसडीएम श्री प्रदीप साहू ने बताया कि किसानों को खाद लेने में दिक्कत न हो तथा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए शहर के सभी उवर्क दुकानो में राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दुकानो में व्यवस्थित ढंग से यूरिया का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने ने यह भी बताया है कि नेडल अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यदि मौके पर कोई विशेष खाद उपलब्ध न हो तो वे कृषकों को प्रातः 6 बजे खाद उपलब्धता की जानकारी देंगे ताकि अव्यवस्था ने फैले। यदि कृषक द्वारा मांग की गयी विशेष खाद मौके पर उपलब्घ न हो तो, नोडल अधिकारी कृषि विभाग से संपर्क कर संभावित तारीख से कृषकों को अवगत कराएंगे।
जारी आदेशानुसार किसान केद्र, मनेन्द्रगढ़ रोड अम्बिकापुर के लिए प्रभारी अधिकर नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा एवं उनके सहायक कर्मचारी के रूप में राजस्व निरीक्षक श्री नरेश मौर्य, कृषि विकास अधिकारी श्री जे.आलम, हल्का पटवारी श्री अशोक शुक्ला एवं सुश्री पुनम साय, तिलहन समिति रिंग रोड, अम्बिकापुर के लिए प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री कोमल साहू एवं उनके सहायक कर्मचारी के रूप में राजस्व निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती अनिता खलखो, हल्का पटवारी श्री सुरेश डाहिरे एवं श्री नवीन श्रीवास्तव, इफको बाजार खरिसया रोड अम्बिकापुर के लिए प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री मनीष सूर्यवश्ां एवं उनके सहायक कर्मचारी के रूप में राजस्व निरीक्षक श्री शिवशंकर सिंह, कृषि विकास अधिकारी श्री हेमन्त प्रभा तिग्गा, हल्का पटवारी सुश्री प्रिया अग्रवाल एवं श्री अनसेलम कुजूर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार शंकर ट्रेडिंग खरसिया रोड, अम्बिकापुर के लिए प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री अनिरूद्ध मिश्रा एवं इनके सहायक कर्मचारी के रूप में कृषि विकास अधिकरी श्री विनायक पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक श्री हुल सिंह, हल्का पटवारी श्रीमती शारदा सिन्हा एवं श्री उपेन्द्र कुमार सिंह का का ड्यूटी लगाई गई है।
किसानों को खाद बीज लेने में सुविधा हेतु दुकानो में शूरू की गई टोकन व्यवस्था दुकानो में मिल रहा किसान और उजाला यूरिया
Leave a reply