छत्तीसगढ़

लोकवाणी का प्रसारण 11 जुलाई को विकास का नया दौर पर होगी केंद्रित

अम्बिकापुर 7 जुलाई 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 19 वीं कड़ी का प्रसारण 11 जुलाई 2021 रविवार को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’’विकास का नया दौर’’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

Leave a Reply