samvaad
छत्तीसगढ़

20 किसानों को बांटा गया बी-1 व किसान किताब

अम्बिकापुर 07 जुलाई 2021/लुण्ड्रा विधायक डॉ.प्रीतम राम के द्वारा बुधवार को दरिमा तहसील अन्तर्गत ग्राम टपरकेला व सोनबरसा के 20 किसानों को बी-1 एवं किसान किताब का वितरण किया गया। इसके साथ ही 2 किसानों को 2 लाख 98 हजार रूपए का केसीसी ऋण राशि का चेक भी वितरित किया गया।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बी-1, किसान किताब, फौती नामांतरण, सीमांकन एवं बटवारे के प्रकरणों का प्रमुखता से निराकरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिमा केरकेट्टा, तहसीलदार श्री भूषण मण्डावी जनपद सीईओ श्री एसएन तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपिस्थत थे।

Leave a Reply