छत्तीसगढ़

भाजयुमो मण्डल बिहारपुर के द्वारा हेल्प डेस्क लगा कर 19 लोगों को टीकाकरण कराया गया

भाजपाइयों नेताओं के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया

बिहारपुर:- भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के मार्गदर्शन में समुदायिक हॉस्पिटल बिहारपुर में भाजयुमो मण्डल बिहारपुर के द्वारा हेल्प डेस्क लगाया गया ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने पहुंचे रहें लोगों को कोरोना टीका सेंटर में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री एवं मण्डल प्रभारी शिवप्रसाद सिंह,भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी एवं मण्डल सह प्रभारी प्रदीप द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर बैस,महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता के अध्यक्षा में एवं भाजयुमो नेता मुकेश कुमार साकेत के नेतृत्व में 19 युवाओं ने कोरोना टीका लगवाया और हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया इस दौरान रामेश्वर बैश,रूपनारायण जायसवाल, दिनेश बैश, मुकेश कुमार साकेत, शिवधन गुप्ता, शकुंतला पाठक,कुन्ते प्रसाद गुप्ता, लालबहादुर यादव,अखिलेश पंडो, अनुराग जायसवाल ,उमाशंकर जायसवाल ,नरेंद्र गुप्ता, दिलीप कुमार, खुशबू गुप्ता बलदेव मुन्ना दिलेश्वर रोशन कुंवर सिंह अमित शैलेश जली छोटेलाल आदि लोगों ने टीका लगवाया साथ ही प्राथमिक पाठशाला बिहारपुर में फलदार पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया गया |

Leave a Reply