samvaad
छत्तीसगढ़

नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई को सफल संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व

अम्बिकापुर 28 जून 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा 10 जुलाई 2021 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक संपादन हेतु जिले में खण्डपीठ स्थापित कर अधिकारियों दायित्व सौंपा गया है। जारी आदेशानुसार 22 खण्डपीठों में न्यायालय कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय अम्बिकापुर, सीतापुर, उदयपुर, नजूल अधिकारी अम्बिकापुर, तहसीलदार अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, लुंड्रा, बतौली, सीतापुर, मैनपाट एवं दरिमा तथा नायब तहसीलदार अम्बिकापुर, दरिमा, लखनपुर, उदयपुर, लुंड्रा, बतौली, सीतापुर शामिल है । इन खण्डपीठों में अदालत लगाकर राजस्व के दाण्डिक, भू-अर्जन एवं आर.बी.सी. के प्रकरणों का निराकरण करेंगंे। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने अधिकारियों को दायित्व देकर कारगर क्रियान्वयन के निर्देश दिए है।

Leave a Reply