samvaad
छत्तीसगढ़

कलेक्टर कार्यालय हेतु खरीदे जाएंगे कम्प्यूटर

अम्बिकापुर 25 जून 2021/ वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए कार्यालयीन उपयोग हेतु विभिन्न प्रकार की कंप्यूटर सामग्री क्रय हेतु जिले के कम्प्यूटर सामग्री विक्रेताओं से आवेदन 26 जून 2021 को अपरान्ह 03ः00 बजे तक अधीक्षक कलेक्टर कार्यालय अम्बिकापुर के कक्ष क्रमांक-20 में जमा कर सकते है। इससे संबंधित जानकारी जिला कार्यालय सरगुजा के वेबसाइट www.surguja.gov.in पर अवलोकन कर सकते हंै।

दो सेक्टर प्रभारियों को नोटिस जारी

अम्बिकापुर 25 जून 2021/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बतौली विकासखण्ड के दो सेक्टर प्रभारी को कोविड-19 के रोकथाम के कार्यो में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना जारी कर 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

जारी नोटिस के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ श्री चंद्रभान कुमार सिंह और उप अभियन्ता श्री सौरभ गुप्ता को कोविड-19 के रोकथाम के लिए बतौली जनपद में सेक्टर अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। 24 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा आयोजित बैठक में सूचना के बावजूद उपस्थित नही हुए जिससे उनके प्रभार के गांव के कोरोना की स्थित की समीक्षा नही हो सकी और कोविड-19 के रोकथाम जैसे कार्य प्रभावित हुआ। कलेक्टर ने इस कृत्य को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 एवं एपिडेमिक एक्ट 1987 एवं 2020 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

Leave a Reply