samvaad
छत्तीसगढ़

प्रशीतक मैकेनिक पद हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

अम्बिकापुर 25 जून 2021/ संभाग संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया है कि प्रशीतक मैकेनिक के रिक्त 02 पदों की संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज परीक्षण के उपरांत संशोधित पात्र एवं अपात्र सूची, सामान्य प्राविधिक मेरिट सूची, सामान्य प्राविधिक चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दिया गया है। jdhealthsurguja.rm@gmail.com के माध्यम से दावा आपत्ति 30 जून तक कर सकते हंै। जारी सूची अनुसार श्री प्रमोद कुमार मिंज एवं श्री संदीप कुजूर के नाम प्राविधिक चयन सूची में तथा प्रतीक्षा सूची में श्री सालोम मिंज एवं श्री किशन कुमार के नाम उल्लेखित है।

Leave a Reply