samvaad
छत्तीसगढ़

योजनाओं का लाभ लेने श्रमिक जरूर कराएं पंजीयन- श्री सिंहदेव शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का हुआ शुभारंभ नाम मात्र की राशि में श्रमिकों को मिलेगा गरम पौष्टिक भोजन


6 हितग्राहियों को बांटा गया 1 लाख 18 हजार रुपए का चेक

अम्बिकापुर 24 जून 2021/छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने गुरूवार को अम्बिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैण्ड स्थित रैन बसेरा में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत मात्र 10 रुपए में संगठित एवं पंजीकृत श्रमिकों को तथा 5 रुपए में असंगठित श्रमिकों को गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगी। दाल-भात केन्द्र का संचालन स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर भगिनी प्रसूति योजना के तहत 4 हितग्राहियों को 25 हजार रुपए का तथा मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 2 हितग्राहियों को 93 हजार रुपए का चेक वितरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य शासन द्वारा श्रमिको की सहायता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है लेकिन जानकारी तथा पंजीयन के अभाव के कारण योजना का लाभ लेने श्रमिक वंचित रह जाते है। श्रमिक अपना पंजीयन कराने सबसे पहले कदम उठाएं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। संगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए शासन के द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है जिसमें नाम मात्र की राशि जमाकर भविष्य के लिए अच्छी आय प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि संगठित क्षेत्र के अंतर्गत ऐसे श्रमिक आते है जो किसी प्रतिष्ठान, दुकान, सिनेमाघर, फैक्टरी इत्यादि में नियोजित है। इन संस्थानों के पंजीकृत श्रमिकों को मात्र ढाई रुपया जमा करना होता है तथा संस्थान को साढे 7 रुपए जमा करना होता हैै और यही राशि भविष्य में बड़ी राशि के रूप में मिल जाता है। इसके अतिरिक्त पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, महिलाओं को सिलाई मशीन, सायकल सहित अन्य सामग्री एवं बीमा योजना का लाभ भी दिया जाता है। श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए कानुन बनाए गए है जिसके दायरे में लाभ लेने के लिए श्रमिकों को आगे आना होगा अपना अधिकार लेने के लिए बेझिझक अधिकारियों से मिले । यदि अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों से भी मिलने की जरूरत महसूस हो तो किसी भी समय मिल सकते है।

Leave a Reply