samvaad
छत्तीसगढ़

मलेरिया से बचाव हेतु अग्रिम डी.डी.टी. का छिड़काव शुरू

बटईंकेला के 265 मकानों में आज होगा छिड़काव

 अम्बिकापुर 17 जून 2021/ जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया है कि मलेरिया बीमारी फैलने से बचाव के लिए संवेदनशील गांवों के मकानों में अग्रिम डी.डी.टी. छिड़काव कार्यक्रम वर्ष 2021 अंतर्गत प्रथम चक्र की शुरुआत हो चुकी है। 18 जून को बतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत ग्राम बटईकेला के 265 मकानों में डी.डी.टी. का छिड़काव किया जाएगा तथा 22 जून को ग्राम नकना के 469 मकानों में छिड़काव किया जाएगा। इसी प्रकार 24 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर अंतर्गत सीतापुर के 969 मकानों में तथा 23 जून को मैनपाट के नर्मदापुर के 855 मकानों में छिड़काव किया जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया है कि प्रत्येक सेक्टर सुपरवाइजर अपने सेक्टर में डी.डी.टी. छिड़काव दल के साथ पूरे सेक्टर के चयनित गांव में छिड़काव पूरा होते तक रहेगा। सेक्टर सूपरवाइजर छिड़काव दल की उपस्थिति एवं कार्य की गुणवत्ता के लिए उत्तरदायी रहेगा। सेक्टर में छिड़काव के समय संबंधित ग्राम का पुरूष स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता अपने ग्राम में छिड़काव दल के साथ रहकर छिड़काव संपन्न कराएगा। किसी भी सूरत में केटल शेड (गौशाला) में छिड़काव नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply