samvaad
छत्तीसगढ़

भाजपा मंडल बिहारपुर के तीन शक्ति केंद्रों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी को लेकर भाजपा पहुंची जनता के बीच

बिहारपुर:- प्रदेश संगठन के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर बैस के नेतृत्व में भाजपा मंडल बिहारपुर में तीन शक्ति केंद्रों में प्रदेश के कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी को लेकर जनता के भाजपा ने लोगों के बीच पहुंची और भुपेश सरकार से सवाल पूछा गया,वादाखिलाफी को लेकर भाजपाइयों ने भाजपा मंडल बिहारपुर के शक्ति केंद्र ठाड़पाथर खैरा, मोहरसोप में कार्यक्रम आयोजित कर कोराना गाइड लाइन का पालन करते हुए बैठक कर ग्रामीणों बात की और उनकी परेशानी को जानने का का प्रयास किया गया साथ ही ग्रामीणों से जानने की कोशिश किया गया कि कांग्रेस के शासनकाल में आपको किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आज तक कांग्रेस से क्या कुछ लाभ मिला है वहा के ग्रामीण जनों ने बताया राज्य सरकार की तरफ से आवास के लिए जो पैसा उन्हें आना था वह नहीं आ पाया है इस कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है वह बरसात में भारी परेशानी का सामना करना पड़‌ रहा है कांग्रेस आज तक अपने वादे पूरे नहीं किया है इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैश,भाजपा मंडल महामंत्री हंसे लाल जायसवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शियाराम नाई, भाजपा मंडल मंत्री आनन्द पाठक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष कालिचरण काशी, भाजयुमो नेता मुकेश कुमार साकेत ,आई टी सेल मंडल संयोजक कन्हैया लाल साहू, प्रेम लाल विश्वकर्मा, लाल बहादुर यादव श्याम नारायण बैश ध्यान चंद बैश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे |

Leave a Reply