छत्तीसगढ़

हज़रत बाबा जामाशाह रह,अलै, के दरगाह में की गई चादरपोशी


लखनपुर- प्रत्येक साल की भांति
स्थानीय मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने शुक्रवार को ग्राम जूनाडीह स्थित हज़रत बाबा जामाशाह रह, अलै, के दरगाह ग्राम (बधा) में प्रत्येक साल की जाने वाली चादरपोशी के रिवाज को क़ायम रखते हुए पूरे एहतमाम -ओ एहतराम – के साथ मजार शरीफ पहुंच फातेहा पढकर पूरे शिद्दत के साथ कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन प्रशासन द्वारा बनाए सोसल डिस्टेसिग नियम के दायरे में रहते हुए चादरपोशी किया । काबिले गौर है कि बाबा के मजार शरीफ में प्रत्येक साल होने वाली उर्स कव्वाली प्रोग्राम को कोरोना संक्रमण के कारण बीते वर्ष से स्थगित रखा गया है। दुर दुर से नातिया कव्वाली सुनने लोग आते थे । उर्स प्रोग्राम के दौरान अच्छे फनकारों द्वारा कव्वाली पेश की जाती थी। सादगी पूर्ण ढंग से फकत चादरपोशी किये जाने की रस्म अदायगी मुस्लिम सम्प्रदाय द्वारा की जा रही है और की गई । मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों ने चादरपोशी के दौरान अपने सजदा इबादत में अमन-चैन कायम रहने तथा कोरोना जैसे भयानक बिमारी से निजात दिलाने दुआ किया। चादरपोशी प्रोग्राम के दौरान कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव,सदर शराफ़त अली ,तैय्यबनूर, मोजिब खान गप्पू खान सहित मुस्लिम सम्प्रदाय के खास लोग शामिल रहे।

Leave a Reply