अम्बिकापुर 5 जून 2021/जिले के 30 हजार 642 कोविड संक्रमितों ने कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है वही 1216 संक्रमितों में से 148 विभिन्न अस्पतालो में तथा शेष होंम आईसोलेशन में उपचार करा रहे ।स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 32 हजार 99 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। इनमे अम्बिकापुर विकासखंड के 19 हजार 682, बतौली के 1 हजार 364, लखनपुर के 2 हजार 506, लुण्ड्रा के 2 हजार 505, मैनपाट के 1 हजार 759, उदयपुर के 1 हजार 466 तथा सीतापुर के 2 हजार 817 मरीज शामिल है।
कोरोना संक्रमितों के ईलाज के लिए 9 शासकीय और 7 निजी अस्पतालो में कोविड वार्ड बनाये गए है। शासकीय और निजी अस्पतालों में कुल 1 हजार 150 बिस्तर कोविड मरीजो के लिए आरक्षित है।