अम्बिकापुर 3 जून 2021/कोविड-19 महामारी के कारण कई व्यक्तियों को मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे दृष्टिगत रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.पी.एस. सिंसोदिया के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के निदान एवं परामर्श हेतु डाॅ. रितेश सिंह को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी का मोबाईल नम्बर 7470858800 पर संपर्क कर चिकित्सीय सलाह अथवा परामर्श लिया जा सकता है।